Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिज़बुल प्रमुख के बेटे व बिट्टा की पत्नी को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नौकरी से निकाला

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 13 August, 2022
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 4 सरकारी कर्मचारियों को कथित आतंकी कनेक्शन के चलते नौकरी से निकाल दिया है। इनमें आतंकी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद अब्दुल मुईद और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख बिट्टा कराटे की पत्नी अस्सबाह-उल-अर्जमंद खान भी शामिल है। मुईद आईटी मैनेजर था जबकि अस्सबाह-उल-अर्जमंद जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा में अधिकारी थी।