हिजाब पहनकर कर्नाटक के कॉलेज में प्रवेश करने की मांग करने वाली छात्राओं पर केस दर्ज
कर्नाटक के तुमकूर में कॉलेज में हिजाब पहनकर प्रवेश करने की मांग करने वाली 10-15 छात्राओं के समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रिंसिपल की शिकायत के अनुसार, इन छात्राओं ने कॉलेज की नियमित गतिविधियों को 'बाधित' किया है। एहतियात के तौर पर कॉलेज के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है।


