हिजाब विरोधी प्रदर्शन के समर्थक ईरानी फुटबॉलर अली के परिवार को देश से बाहर जाने से रोका गया
ईरान में सरकार के खिलाफ हिजाब विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करने वाले ईरानी फुटबॉलर अली डोई ने दावा किया है कि उनकी पत्नी व बेटी को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। 53-वर्षीय अली के मुताबिक, तेहरान से दुबई जा रहे विमान का रास्ता बदलकर कीश द्वीप पर लैंड कराया गया और उनके परिवार को उतार दिया गया।
read more at ABP न्यूज़


