Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'हिजाब विवाद' पर तत्काल सुनवाई करने से एससी का इनकार, कहा- इसे राष्ट्रीय स्तर पर न फैलाएं

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 11 February 2022
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब व अन्य धार्मिक पोशाक पर प्रतिबंध लगाने के कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ अपील पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने कहा, "इन बातों को राष्ट्रीय स्तर पर...न फैलाएं।" बकौल सीजेआई, मामले पर उनकी नज़र है और उचित समय पर दखल देंगे।