हिमंत के मानहानि मुकदमे को रद्द करने की मांग वाली सिसोदिया की याचिका एससी ने की खारिज
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दायर मानहानि का मुकदमा रद्द करने की मांग वाली दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने सिसोदिया के वकील से कहा कि उन्हें इसके परिणामों का सामना करना होगा। गुवाहाटी हाईकोर्ट भी मानहानि का यह मुकदमा रद्द करने से मना कर चुका है।
read more at abp न्यूज़


