Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमस्खलन के बाद उत्तराखंड में लापता हुए नौसेना के 5 पर्वतारोहियों में से 4 के शव बरामद

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Sunday, 3 October 2021
उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए नौसेना के 5 पर्वतारोहियों में से 4 के शव बरामद हुए हैं। यह दल त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई के लिए निकला था। भारतीय नौसेना ने कहा, "पांचवें नौसेना कर्मी और एक शेरपा का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है।