Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल की राजधानी शिमला में रेस्टोरेंट में हुआ धमाका, एक शख्स की हुई मौत व 7 अन्य घायल

short by ऋषि राज / on Tuesday, 18 July 2023
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के मॉल रोड पर मंगलवार को दमकल विभाग के दफ्तर के पास एक रेस्टोरेंट में कथित तौर पर एलपीजी सिलिंडर फटने से हुए धमाके में एक शख्स की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। विस्फोट में आसपास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाका इतना तेज़ था कि उसकी आवाज़ दूर तक सुनाई दी।