हिमाचल के 5 ज़िलों में अधिक ऊंचाई वाले 24 इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी
हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (मनाली) ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पिति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में अधिक ऊंचाई वाले 24 इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। संबंधित ज़िलों के प्रशासन ने लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। राज्य में पिछले हफ्ते ताज़ा बर्फबारी हुई थी।
read more at Hindustan Times


