हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री टहलते समय गिरकर हुए चोटिल, अस्पताल में हुए भर्ती
हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार की शाम शिमला में अपने घर के बाहर टहलते समय गिरकर चोटिल हो गए। उन्हें शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (आईजीएमसी) ले जाया गया। आईजीएमसी ने बताया है कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हल्की चोटें आई हैं और अस्पताल में फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
read more at Twitter


