हिमाचल के कसौली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की हुई मौत
सोलन (हिमाचल प्रदेश) के कसौली में गुरुवार तड़के एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई व इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों में से 2 युवक नालागढ़ व 1 युवक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) का रहने वाला था। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
read more at Hindustan Times


