Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल के मेहनती लोगों ने चुनौतियों को अवसरों में बदला: राज्य के स्थापना दिवस पर पीएम

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 15 April 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "हिमाचल में जितनी संभावनाएं हैं, उनको...सामने लाने के लिए...हमें तेज़ी से काम करना है।" बकौल प्रधानमंत्री, "जब हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था तब पहाड़ जितनी चुनौतियां सामने थीं...लेकिन हिमाचल के मेहनतकश...लोगों ने चुनौतियों को अवसरों में बदला।"