Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल परिवहन के ड्राइवर-कंडक्टर के बकाया भुगतान के लिए ₹4.50 करोड़ किए गए जारी

short by अनिल कुमार / on Friday, 2 June, 2023
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य सरकार ने प्रदेश परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ड्राइवर-कंडक्टर के ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के बकाया भुगतान के लिए ₹4.50 करोड़ की राशि जारी कर दी है। दरअसल, पिछले लगभग तीन वर्षों से एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को उनके भत्तों का भुगतान नहीं दिया गया था।