हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन के कारण मलबे में दबकर प्रवासी दंपति की हुई मौत
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के बलदेयां में मंगलवार रातभर हुई बारिश के बाद बुधवार को हुए भूस्खलन में दबकर एक प्रवासी दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झारखंड निवासी 28-वर्षीय झालू और उसकी 21-वर्षीय पत्नी राजकुमारी का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है। बकौल पुलिस, दंपति एक स्थानीय ठेकेदार के पास मज़दूरी किया करते थे।
read more at News18 हिंदी


