हिमाचल प्रदेश के सीएम ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए की नए वेतनमान की घोषणा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान की घोषणा की। सीएम ने 1 जनवरी, 2016 से सभी कर्मचारियों को नया वेतनमान और सभी पेंशनभोगियों को संशोधित पेंशन देने का ऐलान किया। बकौल सीएम, इससे राज्य को सालाना ₹6,000 करोड़ अतिरिक्त वहन करना पड़ेगा।
read more at Hindustan Times


