हिमाचल प्रदेश में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 3 लोगों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात एक कार करीब 400-500 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। बकौल पुलिस, कार पर दिल्ली का नंबर था और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
read more at भाषा


