हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 50 से अधिक लोगों की हुई मौत: सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को बताया कि राज्य में भारी बारिश के बीच बीते 24 घंटे में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उन्होंने बताया, "एक दिन में बारिश का ऐसा कोई इतिहास नहीं मिलता कि 50 से अधिक मौतें हो चुकी हों।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


