हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद 20 सड़कें हुईं ब्लॉक; ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद करीब 20 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। विभिन्न ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बीच मंडी ज़िले का कटौला राज्य में सर्वाधिक बारिश वाला स्थान रहा जहां 163.3 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में 12 घंटों में 99.2 मिलीमीटर बारिश हुई और वहां मलबे व पत्थरों से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
read more at हिन्दुस्तान


