हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को दी मंज़ूरी
हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को मंज़ूरी दे दी है। सीएम ने कहा, "वोट के लिए नहीं बल्कि कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देने और उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है।" कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान ओपीएस बहाल करने का वादा किया था।
read more at ABP न्यूज़


