हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभाग 1 जनवरी से नहीं खरीदेंगे डीज़ल-पेट्रोल वाहन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सरकारी विभागों के लिए डीज़ल और पेट्रोल गाड़ियां खरीदने पर रोक लगा दी है। यह नियम 1 जनवरी, 2024 से लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में ई-व्हीकल को बढ़ावा दे रही है और परिवहन विभाग पहला ऐसा विभाग है जिसमें ई-व्हीकल का उपयोग शुरू किया गया।
read more at ABP न्यूज़


