Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसने से 24-वर्षीय महिला पर्यटक की हुई मौत

short by नदीम अनवर / on Monday, 18 April, 2022
लाहौल और स्पिति (हिमाचल प्रदेश) के कोकसर में एक 24-वर्षीय महिला पर्यटक की रविवार को हिमस्खलन में फंसने के कारण मौत हो गई। ज़िला उपायुक्त ने कहा, "महिला बर्फ पर...खेल रही थी और...अचानक नरम हिस्सा धंस गया जिससे वह...नाले में गिर गई।" बकौल उपायुक्त, महिला को मनाली के एक अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
read more at ANI