हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 12 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे। 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 25 अक्टूबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। वहीं, 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
read more at जनसत्ता


