हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की 4 प्रत्याशियों की पहली सूची
'आप' ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 4 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने फतेहपुर से राजन सुशांत, नगरोटा से उमाकांत डोगरा, लाहौल-स्पीति से सुदर्शन जस्पा और श्री पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्य की 68 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव प्रस्तावित हैं।
read more at Twitter


