Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में इस साल जंगलों में आग लगने की 1033 घटनाएं हुईं दर्ज, 9500 हेक्टेयर भूमि जली

short by श्वेता भारती / on Saturday, 1 June, 2024
आधिकारिक डेटा के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में इस साल गर्मी की शुरुआत से लेकर अब तक जंगलों में आग लगने की 1,033 घटनाएं दर्ज हुई हैं और अब तक 9,500+ हेक्टेयर भूमि जल चुकी है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इसे लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए वन विभाग को आग की रोकथाम के लिए और कोशिशें करने का निर्देश दिया है।