हिमाचल में कुल्लू के एक गांव में लगी भीषण आग, 12-15 घर जले
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के मलाणा गांव में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई जिसमें 12-15 घर जल गए। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ और प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी जाएगी। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने के वक्त लोग घरों में सोए हुए थे और पड़ोसियों के शोर मचाने पर जागे थे।
read more at अमर उजाला


