हिमाचल में खाई में गिरने से संबंधित दुर्घटनाओं में 5 साल में 2,633 लोगों की मौत हुई
हिमाचल प्रदेश में पिछले 5 साल में सड़क किनारे खाई में गिरने से संबंधित 3,020 दुर्घटनाओं में 2,633 लोगों की मौत हुई है तो वहीं 6,792 लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस तरह की सबसे ज़्यादा 973 दुर्घटनाएं शिमला में हुईं। इसके बाद मंडी में 425 और चंबा और सिरमौर में 306 दुर्घटनाएं हुईं।
read more at भाषा


