हिमाचल में पर्यटकों के टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने के चलते 7 लोगों की हुई मौत
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में रविवार रात को पर्यटकों के टेंपो ट्रैवलर के चट्टान से खाई में गिरने के चलते 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। एसपी गुरदेव चन्द शर्मा ने बताया कि यह हादसा बंजार घाटी के घियागी इलाके में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में आईआईटी बीएचयू (वाराणसी) के छात्र सवार थे।
read more at ABP न्यूज़


