हिरासत में शख्स की मौत होने पर भीड़ ने एमपी में थाने पर किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल
मध्य प्रदेश के खरगौन में मंगलवार को लोगों की भीड़ ने एक थाने को घेरकर उस पर पथराव कर दिया जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने बताया कि लूट और डकैती के मामले में 3 दिन पहले गिरफ्तार किए गए एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत होने के कारण लोग गुस्सा थे।
read more at भाषा


