Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिस्ट्रीशीटर ने यूपी में एसपी से मांगी ₹10 लाख की रंगदारी, कहा- परिवार समेत जलाकर मार दूंगा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 20 March, 2023
उत्तर प्रदेश में बरेली के रोहित सक्सेना नामक हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा से ₹10 लाख की रंगदारी मांगी है और न देने पर परिवार समेत जलाकर मारने की धमकी दी है। सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। बकौल पुलिस, वर्मा ने बरेली में एएसपी रहते हुए सक्सेना के खिलाफ कार्रवाई की थी।