हीटवेव के चलते दिल्ली की बिजली मांग बढ़कर हुई 5,735 मेगावॉट, अप्रैल में अब तक की सबसे ज़्यादा
दिल्ली में हीटवेव के चलते मंगलवार को बिजली की मांग बढ़कर 5,735 मेगावॉट हो गई जो अप्रैल के महीने में अब तक की सबसे ज़्यादा है। इससे पहले 1 अप्रैल को दिल्ली में बिजली की मांग 4,469 मेगावॉट तक पहुंची थी। अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 30 अप्रैल 2019 को बिजली की मांग 5,664 मेगावॉट दर्ज की गई थी।
read more at The Print


