हीमोफीलिया से पीड़ित बेटे के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ पिता ने की उसकी हत्या
हीमोफीलिया से पीड़ित 3.5 साल के अपने बेटे के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के 30-वर्षीय शख्स मोहम्मद तारिक ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तारिक ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तारिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और एसपी ममता वोहरा के मुताबिक, उसने अपना जुर्म कुबूला है।
read more at ABP न्यूज़


