हीरो बस तब तक है जब तक उसके डोले-शोले हैं, ऐक्टर जीवन भर ऐक्टिंग करता है: नवाज़ुद्दीन
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हीरो और अभिनेता के बीच अंतर को लेकर कहा है, "हीरो का वक्त होता है...ऐक्टर का कोई वक्त नहीं होता है। अभिनेता पूरी ज़िंदगी अभिनय करता है...अलग-अलग किरदारों में नज़र आता है।" उन्होंने आगे कहा, "रही बात हीरो की...तो डोले-शोले, पंप-वंप रहने तक वह ठीक है...जहां पंप की हवा निकली तो वह गायब हो जाता है।"
read more at Hindustan Times


