Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हीरो मोटोकॉर्प मार्च 2022 तक लॉन्च करेगी अपना इलेक्ट्रिक वाहन

short by अंकित कुमार / on Saturday, 13 November 2021
दोपहिया वाहन बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी उसकी परियोजना अग्रिम चरण में है और वह मार्च 2022 में उसे लॉन्च करेगी। वाहनों का विनिर्माण आंध्र प्रदेश के चित्तूर संयंत्र में किया जाएगा। संयंत्र में बैटरी पैक के विनिर्माण, वाहनों की असेंबलिंग और टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।