Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हेमंत सोरेन को झारखंड के बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली इजाज़त

short by खुशी / on Thursday, 22 February, 2024
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के बजट सत्र में भाग लेने के लिए याचिका दायर की थी जिसे रांची के पीएमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे पहले उन्हें 5 फरवरी को चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। हेमंत को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।