हेमा मालिनी की कज़न होने से इंडस्ट्री में सम्मान मिला लेकिन फिल्में नहीं: ऐक्ट्रेस मधु
फिल्म 'रोजा' की ऐक्ट्रेस मधु ने कहा है कि अभिनेत्री व बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की कज़न होने से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सम्मान मिला लेकिन फिल्में नहीं मिलीं। उन्होंने कहा, "रिश्तेदारी होने के कारण किसी के ऑफिस में जाने पर मुझे सम्मान मिलता था लेकिन न तो मुझे इससे हिट फिल्में मिलीं और न ही कोई तारीफ।"


