हेमा मालिनी को 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
गोवा में आयोजित हो रहे 52वें इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में शनिवार को दिग्गज अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी को 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2021' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया। गौरतलब है, इस पुरस्कार के लिए गीतकार प्रसून जोशी को भी चुना गया है।
read more at अमर उजाला


