Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हेलमेट के कारण 2 बार बची बाइकर की जान, दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 17 September 2022
दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बाइकर का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह दो बार हेलमेट के कारण बचता दिखा। एक कार से बचते समय बाइकर सड़क पर गिरा लेकिन हेलमेट के कारण बच गया और उठते समय उसके सिर पर एक खंभा गिर गया। पुलिस ने लिखा, "भगवान उनकी रक्षा करते हैं जो हेलमेट पहनते हैं!"