होगी...होगी: यूपी में रैली के दौरान 'सेना भर्ती शुरू करो' के नारे लगने पर राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के गोंडा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक रैली में शनिवार को युवाओं ने 'सेना भर्ती चालू करो...हमारी मांगे पूरी करो' के नारे लगाए। इस पर राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा, "होगी...होगी...चिंता मत कीजिए।" उन्होंने आगे कहा, ''आपकी चिंता हमारी भी है...कोविड-19 के चलते थोड़ी मुश्किलें आईं।''
read more at हिन्दुस्तान


