तमिलनाडु की एक बुज़ुर्ग महिला का उसके बेटे प्रकाशम से 23 साल बाद भावुक मिलन हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रकाशम 16 साल की उम्र में घर छोड़ने के बाद पंजाब पहुंचा था जहां उसे बंधुआ मज़दूर बनाकर रखा गया। उसे ज़ंजीरों में बांधकर रखा गया और भैंस के साथ सोने समेत जानवरों जैसी परिस्थितियों में रहने को मजबूर किया गया।