Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़ीनत अमान ने पहनी 'आंटी' लिखी टी-शर्ट, बोलीं- 'मैं हूं और मुझे इस पर गर्व है'

short by आकांक्षा / on Friday, 20 September, 2024
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर 'आंटी' लिखी टी-शर्ट पहने अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, "किस होशियार ने तय कर लिया कि आंटी एक अपमानजनक शब्द है?...मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं एक आंटी हूं और मुझे इस पर गर्व है।" उन्होंने कहा, "आंटी हमारे बुरे वक्त में सहारा बनती है...आपकी उदासी को समझती है।"