ज़मानत पर बाहर आए रेप के 26 वर्षीय आरोपी ने यूपी में 19 वर्षीय दलित लड़की पर फेंका तेज़ाब
पुलिस ने बताया है कि संत कबीर नगर ज़िले में ज़मानत पर बाहर आए रेप के 26-वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर 19-वर्षीय दलित लड़की पर उसके घर के बाहर तेज़ाब फेंक दिया जिसके बाद उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है।


