Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'ज़मीन के बदले नौकरी' घोटाले में ईडी ने कुर्क की लालू परिवार की ₹6 करोड़ की संपत्ति

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 31 July, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'ज़मीन के बदले नौकरी' घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की ₹6 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। दरअसल, लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव और बेटे तेजस्वी यादव पर 2004-09 के बीच रेलवे में ग्रुप-डी भर्तियों के बदले सस्ती दरों पर ज़मीन लेने के आरोप हैं।