Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़ारा के नए फोटोशूट की फिलिस्तीन समर्थकों ने की आलोचना; कहा- ब्रैंड का किया जाए बहिष्कार

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 11 December, 2023
स्पैनिश क्लोदिंग ब्रैंड ज़ारा के विज्ञापन के लिए हुए नए फोटोशूट की फिलिस्तीन समर्थकों ने आलोचना की है। तस्वीरों में एक मॉडल सफेद कपड़े व प्लास्टिक में लिपटे पुतलों के साथ पोज़ देती दिख रही है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने ब्रैंड के बहिष्कार की मांग की और एक ने लिखा, "नरसंहार पर मार्केटिंग...हमारा दर्द बेचने के लिए नहीं है।"
read more at Hindustan Times