Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹100 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला तेलंगाना का अधिकारी, रेड में मिला ₹40 लाख कैश

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 25 January, 2024
तेलंगाना में ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को स्टेट रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के सचिव शिव बालकृष्ण के आवास व उनसे जुड़े दफ्तरों पर छापेमारी की जिसमें बालकृष्ण के पास कथित तौर पर ₹100 करोड़ की संपत्ति होने का पता चला। बकौल रिपोर्ट्स, रेड में ₹40 लाख कैश, सोना, कई आईफोन और फ्लैट व बैंक डिपॉज़िट के दस्तावेज़ बरामद हुए।