₹1,479 करोड़ में चैतन्य इंडिया का अधिग्रहण करेगी अनन्या बिड़ला की 'स्वतंत्र माइक्रोफिन'
अनन्या बिड़ला के माइक्रोफाइनेंस प्लैटफॉर्म 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' ने मंगलवार को कहा कि उसने सचिन बंसल के नेतृत्व वाले नावी ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट का ₹1,479 करोड़ में अधिग्रहण करने को लेकर समझौता किया है। इस सौदे के पूरा होने पर 'स्वतंत्र' इस देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस यूनिट बन सकती है।
read more at Moneycontrol हिंदी


