₹1.7 करोड़ में खरीदे गए तिलक वर्मा की नीलामी के दौरान उनके दोस्तों ने हर बोली पर बजाईं ताली
आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस द्वारा ₹1.7 करोड़ में खरीदे गए बल्लेबाज़ तिलक वर्मा के दोस्तों ने उनकी नीलामी के दौरान उन पर लगाई जा रही हर बोली पर ताली बजाकर जश्न मनाया जिसका वीडियो भी सामने आया है। मुंबई इंडियंस ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "ठीक वह पल जब आपके सारे सपने सच हो जाते हैं।"
read more at क्रिकट्रैकर हिंदी


