₹2 लाख/माह से अधिक वेतन वाले तीन प्रोफेसर राजस्थान में ₹15,000 रिश्वत लेने पर हुए अरेस्ट
अलवर (राजस्थान) में एक सरकारी कॉलेज के 3 प्रोफेसरों को करीब ₹72,000 के बकाया बिल क्लियर करने को लेकर ₹15,000 की रिश्वत लेने के आरोप में ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। एसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, ये बिल कॉलेज के एक कैंप से संबंधित थे। बकौल अधिकारी, तीनों आरोपियों का वेतन ₹2 लाख/माह से अधिक है।
read more at ABP न्यूज़


