₹23,000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी केस में एबीजी शिपयार्ड के पूर्व प्रमुख के खिलाफ चार्जशीट दायर
सीबीआई ने ₹23,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को एबीजी शिपयार्ड के पूर्व चेयरमैन ऋषि अग्रवाल समेत 25 के खिलाफ चार्जशीट दायर की। सीबीआई ने ऋषि की कुछ लग्ज़री संपत्तियां भी ज़ब्त की हैं। 28 बैंकों से एबीजी को ऋण सुविधा मिली थी लेकिन राशि का इस्तेमाल उन उद्देश्यों के लिए नहीं हुआ जिनके लिए जारी हुई थी।
read more at भाषा


