₹24 करोड़ की कीमत वाले दुनिया के सबसे महंगे टी-पॉट की तस्वीर आई सामने
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे महंगे टी-पॉट की तस्वीर शेयर की है जिसकी कीमत 2016 में $3 मिलियन (₹24 करोड़) थी। 18-कैरेट के सोने से बने इस टी-पॉट के ऊपर हीरे जड़े हुए हैं और बीच में 6.67-कैरेट का रूबी रत्न जड़ा है। टी-पॉट की तस्वीर पर एक शख्स ने कमेंट किया, "इसकी चाय की क्या कीमत है?"


