₹2.5 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ विप्रो, नेस्ले इंडिया से अधिक धनी है तिरुपति मंदिर
तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर की संपत्ति ₹2.5 लाख करोड़ से ज़्यादा है। यह धनराशि आईटी कंपनी विप्रो (₹2.14 लाख करोड़), नेस्ले इंडिया (₹1.97 लाख करोड़) और ओएनजीसी के बाज़ार पूंजीकरण से अधिक है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अनुसार, उसके पास सरकारी बैंकों में ₹5,300 करोड़+ का 10.3 टन सोना जमा है और उसके नाम 960 प्रापर्टी हैं।
read more at इंडिया टीवी


