₹3 लाख के इनामी नक्सली ने छत्तीसगढ़ में किया सरेंडर
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में ₹3 लाख के इनामी नक्सली पांडू राम सवलम ने सोमवार को आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, खुद से वरिष्ठ नक्सलियों की प्रताड़ना से तंग आकर और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने सरेंडर किया है। पुलिस ने बताया कि पांडू राम पिछले वर्ष हुई मुठभेड़ में शामिल था जिसमें 23 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।
read more at abp न्यूज़


